सिरसा: शहर के बरनाला रोड स्थित जिला जेल में जेल लोक अदालत का आयोजन, तीन कैदियों को किया बरी
Sirsa, Sirsa | Aug 28, 2024 बरनाला रोड स्थित जिला जेल में आज बुधवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें तीन कैदियों को बरी किया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवेश सिंगला ने बताया कि जेल लोक अदालत में कोर्ट में विचाराधीन 15 केसों की फाइलें रखी गई जिनमें से 3 केसों की फाइलों को जेल लोक अदालत में खत्म कर दिया गया है।