सिरसा: विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने राजस्थान व पंजाब सीमा पर बढ़ाई अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था: एसपी विक्रांत भूषण
Sirsa, Sirsa | Aug 28, 2024 पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बरनाला रोड स्थित अपने कार्यालय से बताया कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि राजस्थान व पंजाब सीमा पर अतिरिक्त चौकसी बढाई गई है। एसपी ने बताया कि इसी कड़ी में आज ऐलनाबाद के डीएपी संजीव बलहारा ने राजस्थान सीमा के साथ लगते फेफाना थाना में बैठक की।