सिरसा: पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में लोगों ने चोरी का आरोप लगाते हुए दो युवकों को पकड़ा, हुआ हंगामा
Sirsa, Sirsa | Aug 27, 2024 शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में लोगों ने दो युवकों को चोरी का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया।आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।और सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।स्थानीय लोगो ने बताया कि युवक बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर चले गए।इसके बाद उन्होंने देखा तो उन्हें काबू किया है।दोनों युवको ने बताया कि वह कबाड़ का काम करते हैं और चोरी की मंशा से यहां आए थे।