सिरसा: शिव चौक निवासी महिला ने बताया- घरेलू गैस सिलेंडर में गैस निकली कम, एजेंसी पर शिकायत करने पर नहीं हुई सुनवाई
Sirsa, Sirsa | Aug 28, 2024 शिव चौक के नजदीक घरेलू गैस सिलेंडर में गैस कम निकलने का मामला सामने आया है।शिव चौक निवासी महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने एजेंसी से सिलेंडर मंगवाया था।आज उसने रसोई में गैस सिलेंडर बदलने के लिए जब सिलेंडर को उठाया तो उसे वजन कम लगा।महिला ने जब उसका वजन किया तो सिलेंडर का वजन कम था।जिसकी शिकायत उसने एजेंसी में भी की परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई है।