बदायूं: उझानी कस्बे के कछला रोड पर रोजाना लग रहे जाम से लोग परेशान, आखिर कब मिलेगी निजात
Budaun, Budaun | Apr 20, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे के कछला रोड पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से आमजन, व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। सुबह से लेकर शाम तक इस मार्ग पर कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप में जाम में फंसना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी राहगीरों व मरीजों को उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कछला रोड पर स्थायी समाधान की मांग की है।