हजारीबाग झील परिसर में रविवार शाम स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन हुआ। इसमें जिले भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।