अमरपुर थाना में SP अमितेश कुमार का बड़ा एक्शन! लंबित कांडों पर सख्ती, अधिकारियों को मिला टारगेट
बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने शनिवार को अमरपुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की व्यवस्था, पुलिसिंग और लंबित कांडों की स्थिति की समीक्षा की गई। SP ने बताया कि अमरपुर और बांका सदर थाना में लंबित कांडों की संख्या सामान्य मासिक औसत से करीब तीन गुना अधिक है। मामलों के जल्द निष्पादन के लिए अधिकारियों को लक्ष्य और समय सीमा निर्धारित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अमरपुर SDPO अमर विश्वास, सर्किल इंस्पेक्टर रामाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। लंबित मामलों में तकनीकी और प्रक्रियागत देरी को दूर करने के लिए समन्वय पोर्टल के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया।
Amarpur Police News, Amarpur Thana, Banka Police, Banka News, SP Amitesh Kumar, Amitesh Kumar SP Banka, Amarpur News, Banka Latest News, Amarpur Police Inspection, Pending Cases Banka, Bihar Police, Banka Update, अमरपुर थाना, बांका पुलिस, एसपी अमितेश कुम�
Amarpur, Banka | Aug 30, 2026