जशपुर: 28 जून को जशपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 1,205 बूथों पर 1.15 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो खुराक
जशपुर जिले में 28 जून को राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के 1 लाख 15 हजार 726 बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन जिले के 1,205 पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी।