बख्शी का तालाब: दीवार निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, चार लोगों पर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज
लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में जमीन पर दीवार निर्माण को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्रार्थी चन्द्रपाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जयसिंह यादव समेत चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर और उनके भाई रामसेवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना 14 अप्रैल की शाम नरहरपुर इलाके में हुई। मारपीट में दोनों भाइयों को चोटें आईं।