इसुआपुर: इसुआपुर के डटरा पुरसौली के एक युवक को हथियार के साथ रिल्स बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Ishupur, Saran | Feb 28, 2024 मंगलवार को जानकारी के अनुसार इस मामले में वहां के धनंजय सिंह का पुत्र अंकित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसे लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके से एक काला रंग का स्क्रीन टच मोबाइल भी जप्त कर लिया है। इस छापेमारी अभियान में इसुआपुर थाना अध्यक्ष समेत अन्य कई पुलिसकर्मी शामिल थे।