पन्ना: ललार गाँव में सनसनी: 5 बच्चों के पिता राजमिस्त्री ने घर में लगाई फांसी कारण अज्ञात पुलिस जांच में जुटी।
Panna, Panna | Jun 16, 2026 मडला थाना क्षेत्र के ललार गाँव में 56 वर्षीय राजमिस्त्री तुडा अहिरवार ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर सूना था। परिजनों के मुताबिक परिवार में कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।