डीग: पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में फिर से सौंपा ज्ञापन
अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर एवं जिला परिषद डीग के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।