किशनगंज: किशनगंज क्षेत्र में पल भर में उजड़ गया आशियाना, आग की लपटों ने मजदूर परिवार की उम्मीदें भी जला दीं
जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र के बकनपुरा गांव की हनुमान कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे ने गरीब मजदूर परिवार का सब कुछ छीन लिया। दरबारी बंजारा के पुत्र अभय सिंह बंजारा का कच्चा मकान अचानक अज्ञात कारणों से आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते उनका छोटा सा आशियाना राख हो गया।