उज्जैन ग्रामीण: गरोठ-उज्जैन हाईवे पर पदमाखोरिया के पास कंटेनर से टकराई कार, हादसे में सेना के जवान की मौत
उज्जैन में दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। गरौठ-उज्जैन हाईवे पर ग्राम पदमाखोरिया के पास शुक्रवार दोपहर एक कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक लांस नायक रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।