गड़हनी: गड़हनी ज्वेलर्स दुकान से तीन महिलाओं ने गहने लेकर की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
गड़हनी नगर पंचायत स्थित गड़हनी श्रृंगार मार्केट से रविवार दोपहर में एक ज्वेलर्स की दुकान से तीन महिलाओं ने दुकान में गहना खरीदने के नाम पर दुकान में घुसी और एक गहना का डब्बा झोला में लेकर चुपके से दुकान से फरार हो गई। इस संबंध में दुकान मालिक जितेंद्र बाबू ने चरपोखरी थाना में आवेदन और सीसीटीवी फुटेज देकर करवाई करने की मांग किया है।