शाजापुर: रोजवास टोल प्लाजा पर किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
शाजापुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रोजवास टोल प्लाजा पर किसानों की समस्याओं को लेकर के कांग्रेस प्रदर्शन से पहले ही माहौल गरमा गया। इसी दौरान टोल प्लाजा पर खड़े एक ट्रैक्टर को हटाने पहुंची पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखीनोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।