कालपी: कालपी हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर को मारी जोरदार टक्कर, लोडर सड़क पर पलटी, चालक बाल-बाल बचा, लगा जाम
Kalpi, Jalaun | May 24, 2026 कालपी में शनिवार देर रात 11 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, एचपी पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक लोडर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे लोडर अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गया, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए, गनीमत रही कि लोडर चालक बाल-बाल बच गया, वही कुछ देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा।