तुलसीपुर: जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन गरुड़ और बचपन रक्षा मिशन के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया
21 फरवरी शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिशन शक्ति की दृष्टिगत जनपद में विशेष जागरूकता अभियान ऑपरेशन गरुड़ व बचपन रक्षा आदि चलाया गया। इस दौरान बताया गया कि जनपद के मुख्य सार्वजनिक स्थानों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र और कोचिंग सेंटर आदि जगहों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का कार्य किया गया, सहायता के लिए पुलिस से संपर्क को कहा गया।