कालपी: कालपी नगर में प्रशासन की उदासीनता से जर्जर हुई ऐतिहासिक धरोहर बीरबल का रंग महल, अतिक्रमण हटाने की उठी मांग
Kalpi, Jalaun | Jun 29, 2026 कालपी स्थित ऐतिहासिक धरोहर बीरबल की रंगशाला (रंग महल) प्रशासन की उदासीनता के चलते जर्जर हालत में पहुंच गई है। आरोप है कि अराजक तत्वों ने इस धरोहर पर कब्जा कर रखा है। कई बार इसकी सुरक्षा व संरक्षण की मांग उठाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की नीति का हवाला देकर सोमवार सुबह 11 बजे एसडीएम को पत्र दिया है।