राहतगढ़: टेहरा टेहरी गांव में हंसिया से गर्दन काटकर पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी फरार, पुलिस की अलग-अलग टीम कर रही तलाश
राहतगढ़ थाना अंतर्गत टेहरा टेहरी गांव में 27 नवंबर की रात 75 वर्षीय खूबचंद साहू ने अपनी 70 वर्षीय पत्नी राधा रानी की हसिया से गर्दन काट कर निर्मम हत्या कर दी थी और गर्दन को एक पेड़ के तने पर रखकर फरार हो गया था लेकिन पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।इस घटनाक्रम को आज 12 दिन हो गए लेकिन आरोपी खूबचंद अभी तक फरार है,हालांकि पुलिस की टीमे तलाश में जुटी हुई है।