धनवार: 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर निकला जुलूस, मिठाईयां बांटी गईं
तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद धनवार मंडल में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय जुलूस निकाला। मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में यह जुलूस आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और जीत का जश्न मनाया।