सिवनी: मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सिवनी के अर्जुन ने जीता स्वर्ण पदक, सिवनी नगर में हुआ जोरदार स्वागत
Seoni, Seoni | Nov 6, 2024 सिवनी के द अल्टीमेट फाइटर्स अकादमी के प्रशिक्षक निकेश पद्माकर ने बताया कि विगत दिवस मुंबई में आयोजित हुई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सिवनी के अर्जुन ने स्वर्ण पदक जीता है। श्री पद्माकर ने बताया कि अर्जुन के सिवनी नगर पहुंचने पर उनका मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र ठाकुर गुड्डू समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।