भुसावर: सुहारी गांव में चारागाह के रास्ते पर विवाद भड़का, कई लोग घायल, 40 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
भुसावर थाना क्षेत्र के सुहारी गांव में चारागाह भूमि से गुजरने वाले रास्ते को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। शनिवार को इस मुद्दे पर बुलाई गई पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडे चलने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।