खागा: खागा तहसील के कागजों में मृत बुजुर्ग ने डीएम के सामने कहा- मैडम, मैं जिंदा हूं, उसकी जमीन के लिए किया गया मुर्दा घोषित
Khaga, Fatehpur | May 17, 2026 फतेहपुर जिले में शनिवार को तहसील खागा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब डंडे के सहारे पहुंचे एक 70 वर्षीय वृद्ध ने जिलाधिकारी के सामने खड़े होकर कहा..साहब, मैं जिंदा हूं.. वृद्ध की फरियाद सुनकर वहां मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार खागा तहसील क्षेत्र के वालीपुर एकडला गांव का रहने वाला भूरा DM के समक्ष खड़े हो गया