अरवल: अलवल पुलिस की सशक्त कार्रवाई: हत्या के मुख्य आरोपी शैलेश कुमार गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Apr 3, 2026 परासी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में 18 दिसंबर 2025 को सरकारी जमीन पर झोपड़ी लगाने को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस हत्या कांड में परासी थाना कांड संख्या 98/25 के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित के द्वारा आरोपी शैलेश कुमार निवासी परशुरामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है