धरियावद: धरियावद कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के सचिव का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान के सहप्रभारी रितिक मकाना के धरियावद आगमन पर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत संपर्क बनाए रखने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।