मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम कोडरा निवासी वीरेश यादव पुत्र राकेश यादव का संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर शव लटकता मिला। वही परिजनों ने गांव के लोगों पर वीरेश यादव की मारपीट के बाद फांसी पर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।