सूरतगढ़ के वार्ड-17 निवासी एक व्यक्ति ने सिटी पुलिस थाना मे एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस से बुधवार रात इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि इसे लेकर वार्ड 17 निवासी जगदेव सिंह से ने परिवाद दिया है। जिसमें बताया है कि गायत्री मंदिर के पास भूखंड में आकर सुखविंदर आसेरी और अन्य जनों ने उसे गालियां निकाली और धारदार हथियार से हमला किया।