बिहारीगंज: पुर्व के लुटपाट मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बिहारीगंज पुलिस ने पुर्व के लूटकांड में फरार चल रहे आरोपी राजा कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राजा कुमार पर हथियार के बल पर टेम्पो चालक और व्यवसायी से नकदी व सोने की अंगूठी लूटने का आरोप है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे। थाना अध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया