समस्तीपुर: शहर के विवेक बिहार मोहल्ले में सडायग्नोस्टिक सेंटर के 18वें स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
समस्तीपुर शहर के विवेक बिहार मोहल्ला स्थित सीरम डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सौरभ झा, संस्थान के चेयरमैन रोशन कुमार और डायरेक्टर अनुराधा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।