कानपुर: हनुमंतविहार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सिग्नल टेस्टिंग इंचार्ज की पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला
हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे में सिग्नल टेस्टिंग इंचार्ज की पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन शव को फंदे से उतारा और हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने शुक्रवार 6 बजे जानकारी देते बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।