चूरू: राजस्थान पेंशनर समाज की ओर से पेंशनर कल्याण केन्द्र में आयोजित मेडिकल कैंप में 139 रोगी हुए लाभान्वित
Churu, Churu | Aug 11, 2024 जयपुर के वरिष्ठ जोड एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ चिन्मय शर्मा, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अंशुल पाटोदिया, वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ नरेश जांगिड और फिजियोथेरैपिस्ट डॉ ओमवीरसिंह चारण ने रोगियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। पैरामेडिकल स्टाफ ने सभी रोगियों की ईसीजी, बीपी और शुगर की जांच की। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष बिरजूसिंह राठौड़ ने जानकारी दी।