जशपुर: एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर जोर दिया
कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित पंजीयन, अप्रूवल और वेरिफिकेशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने तथा एसडीएम स्तर पर इसकी नियमित निगरानी करने को कहा। जशपुर जनसंपर्क से