चकरनगर: बगैर हेलमेट लगाए एक बाइक पर तीनों सवार गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को निकट सीएचसी पहुंचाया
रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक पर सवार होकर गुड्डू पुत्र रघुवीर,ओमवीर पुत्र भूदेव,संजीव पुत्र रंगलाल उदी मार्ग पर जा रहे थे तभी जगतौली गाँव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे जा गिरी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।बाइक पर सवार एक भी सदस्य हैलमेट नहीं पहने हुए थे।सभी का अस्पताल में उपचार जारी है।