शेरघाटी: रौशनगंज थाने की पुलिस टीम ने अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को किया ज़ब्त
Sherghati, Gaya | Apr 12, 2026 रौशनगंज थाने के पुलिस टीम ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। थाना अध्यक्ष अन्नू राजा ने रविवार को शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोरहर नदी में अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर करवाई करते हुए अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना में लाकर कानूनी करवाई किया जा रहा है।