पथरिया: कपड़े की फेरी करने आए व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पथरिया पुलिस ने किया मामला दर्ज
पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम डिघोरा में कपड़े की फेरी करने पहुंचे व्यक्ति भागचंद दिव्य के साथ गांव के संजीत कुर्रे ने मारपीट कर दी। मारपीट से पीड़ित भागचंद दिव्य को चोटें पहुंची हैं एवं उसकी गाड़ी को भी क्षति हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पथरिया पुलिस ने आरोपी संजीत कुर्रे के खिलाफ धारा 294,323,427 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।