बीसलपुर: दियोहना गांव में पीड़िता के चचिया ससुर व ठेकेदार ने मिलकर काटे 14 पॉपुलर के पेड़ विरोध करने पर की मारपीट मुकदमा दर्ज
दियोरिया कलां क्षेत्र के गांव दियोहना निवासी पीड़िता मायावती ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि उसके चचिया ससुर सकटे लाल व ठेकेदार जीवनलाल ने मिलकर उसके खेत में लगे 14 पॉपुलर के पेड़ काट लिए जब उसे पता चला तो उसके पति उन लोगों के पास पहुंचे तो उक्त दोनों ने उन्हें लात घुसों से बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।