इंदौर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, द्वारिकापुरी के अक्षत गार्डन में घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Indore, Indore | Feb 6, 2025 इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक युवक की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान निलेश निवासी एरोड्रम के रूप में हुई है। जिसमें बताया जा रहा है कि आरोपी पवन और उसके दो दोस्तों ने मिलकर निलेश के साथ अक्षत गार्डन में मारपीट की। मारपीट के बाद निलेश को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद निलेश को अस्पताल भेजा गया।