नदेसर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने युवक को बचाया, वह जमीन विवाद से था परेशान
Sadar, Varanasi | Apr 20, 2026 वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर इलाके में उस समय सोमवार को हड़कंप मच गया, जब एक 35 वर्षीय युवक बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा काटने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कैंट थाना क्षेत्र की पुलिस ने युवक से बात किया। टेलिफोनिक वार्तालाप में उसने बताया कि वह जमीनी विवाद से परेशान है और उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।