महाराजपुर: सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत महाराजपुर में आंगनबाड़ी केन्द्रो में पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को किया जागरूक
महाराजपुर के आंगनबाड़ी केन्द्रो में सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत पुलिस के द्वारा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया है। जहां पर उन्हें बताया गया कि किसी प्रकार की लिंक को ना खोले साथ ही किसी से अपनी ओटीपी साजा ना करें। यह कार्यक्रम आज 27 जून 5:00 बजे किया गया।