देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, 9 दोपहिया वाहन किए बरामद
देहरादून की नगर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोर अभिषेक, मोनू रावत और सलमान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 9 दोपहिया वाहन बरामद किये गये हैं। वहीं तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपने नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।