बलौदा: कोरबा जिला से नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक दुवास केवट को कोरबा जिला से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी दुवास केवट के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.