छतरपुर: मड़वा गांव के पास बटाने नदी पर बने पुल में दरारें, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
छतरपुर-नौडीहा बाजार होते हुए बिहार के शेरघाटी को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर मड़वा गांव के समीप बटाने नदी पर निर्मित पुल की स्थिति चिंताजनक हो गई है। करोड़ों रुपये की लागत से लगभग दस वर्ष पूर्व बने इस पुल के पिलर और बीम में बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे कभी भी किसी बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्