लोकसभा चुनाव को लेकर परबलपुर थाना पुलिस द्वारा अबतक 194 लोगों को 107 के तहत भेजा गया नोटिस
परबलपुर थाना पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर अबतक 194 लोगों को 107 के तहत नोटिस भेजा गया है. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि जिन 194 लोगों को नोटिस भेजा गया है, उसमें से अबतक 76 लोगों के द्वारा बॉण्ड भर दिया गया है. शेष 118 लोगों को भी जल्द ही बॉण्ड भरने को कहा गया है.