रामपुर: गंज थाना क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Apr 18, 2026 रामपुर के थाना गंज पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान भुलभुलैया स्थित पुरानी स्कूल इमारत के पास से एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को दोपहर तीन बजे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।