जगदलपुर: महापौर संजय पांडे ने लालबाग स्थित अटल परिसर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, 25 दिसंबर को होगा प्रतिमा का अनावरण
महापौर संजय पांडे ने लालबाग स्थित अटल परिसर पहुंचकर निगम टीम के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना स्थल में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 25 दिसंबर को होने वाले प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को गरिमामय बनाने हेतु सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।