जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आड़ावाल बाईपास के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया था जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक एनएमडीसी में इंजीनियर के पद पर पदस्थ था।