कटनी ग्रामीण: नैगवा विद्यालय में प्रवेश उत्सव: कलश और फूलों की बारिश से हुआ अनोखा स्वागत
सुदूर जंगल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं ईपीईएस माध्यमिक शाला नैगवा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बेहद खास और यादगार तरीके से किया गया। विद्यालय परिसर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया, जहां सजे-धजे तोरण द्वार और आकर्षक रंगोली सभी का ध्यान खींच रहे थे।