लोहरदगा के किस्को नदी के पास फिर दिखा लकड़बग्घा!
लोहरदगा के नारी नवाडीह रोड स्थित किस्को नदी के पास लकड़बग्घा देखे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि कैमरा निकालकर इसकी तस्वीर लेने की कोशिश की जा रही थी, तभी लकड़बग्घा सामने से निकल गया और कैमरे की नजर से ओझल हो गया।
पिछली बार भी कैमरे के सामने लकड़बग्घा दिखाई दिया था, लेकिन इस बार तस्वीर लेने का मौका नहीं मिल पाया। हालांकि, इसकी मौजूदगी को लेकर फोटो के जरिए लोगों को जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है।
👉 इस रास्ते से रात के समय गुजरने वाले लोग सावधानी बरतें और अकेले जाने से बचें।
क्या आपने भी रात के समय इस रास्ते पर लकड़बग्घा देखा है?
कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 👇
Lohardaga, Lohardaga | Sep 16, 2026