बोध गया: बोधगया में जुटे 12 देशों के प्रतिनिधि, महाबोधि मंदिर में किए दर्शन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और बौद्ध विचारधारा के प्रसार को लेकर एक महत्वपूर्ण आयोजन के तहत “एशियाई बौद्ध शांति सम्मेलन–भारत के 51 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने महाबोधि मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं परिभ्रमण किया।बीटीएमसी की ओर से सभी अतिथियों को पवित्र बोधि पत्ता का सत्यापित फ्रेम और फोटो कैलेंडर स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया।